शिमला ! प्रदेश कांग्रेस 8 सितंबर को चौड़ा मैदान में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी !

0
2133
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कल 8 सितंबर को चौड़ा मैदान में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।।इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के सेंकडो कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आँख कान खोले जाएं।उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार प्रदेश की समस्याओं पर अंधी,गूंगी और बहरी बन कर बेठी है।उन्होंने कहा कि विधानसभा के दौरान कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को जगाने का संघर्ष है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राठौर ने कहा है कि डाई साल के इस कार्यकाल में प्रदेश सरकार की कोई भी उपलब्धि नही है।उन्होंने कहा कि पहले दो साल सरकार ने हनीमून में विताये,अब कोविड 19 के चलते सरकार के हाथ पैर खड़े हो गए है।उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश में किसान,बागवान अपनी किस्मत पर रो रहें है तो दूसरी तरफ कारोबारी हताशा में है।सरकार ने इस दौरान किसी को भी कोई भी राहत या आर्थिक मदद नही दी,उल्टे टेक्स लगा कर लोगों को लूटने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।बिजली बिल हो या पानी के बिल,हाउस टैक्स हो या अन्य कोई भी टेक्स सब धड़ा धड़ बसूलने के नोटिस कारोबारियों के साथ साथ सभी लोंगो को दिए जा रहें है,जबकि सरकार को पता है कि पिछले चार महीनों से लगातार लोगों को किस अवस्था से गुजरना पड़ रहा है।इस सरकार को अंधी बहरी नही कहेंगे तो क्या कहेंगे।

राठौर ने कहा है कि प्रदेश के लोग अब जान चके है कि भाजपा केवल जुमले बाजी ही कर सकती है।नोटबन्दी से लेकर मनमाने ढंग से जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था ही चौपट कर दी है।उन्होंने देश की गिरती जीडीपी जो आज शून्य से नीचे 24 प्रतिशत तक पहुंच गई है गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश पूरी तरह बर्बादी की राह पर खड़ा है।
राठौर ने कहा है कि कांग्रेस अब प्रदेश में ही नही देश मे एक बड़ा जनांदोलन शुरू करने जा रही है,जिसमें सरकार की विफलताओं और इसकी जनविरोधी नीतियों व तानाशाही का विरोध किया जायेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! एक बार फिर भाजपा के शासन में गुंडा राज ऊना के हरोली हल्के में चली सरेआम गोली।
अगला लेखराष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को हिमाचल के संकल्प से अवगत करवाया !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]