जिला किन्नौर में सड़क हादसे में 4 की मौत। किन्नौर के सांगला घाटी में शुक्रवार रात को हुए एक सड़क हादसे में एक बोलेरो गिरी है। इसमें सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल है। मिली जानकारी के अनुसार अंशुमन पुत्र नंद किशोर उम्र 20 वर्ष, ओमकृष्ण पुत्र इंद्र दिवन उम्र 19 वर्ष व सिकन्दर पुत्र बलराज सिंह उम्र 20 वर्ष मौके पार ही मृत पाए गए।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
सभी सांगला गांव के निवासी थे। जबकि एक व्यक्ति आदेश पुत्र देव चन्दर उम्र 20 वर्ष निवासी गांव बोनिग्सरिंग को CHC सांगला पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने इसे भी मृत घोषित कर दिया।जबकि 3 घायलों को CHC सांगला में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात MGMC रामपुर खनेरी अस्पताल रैफर किया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -