शिमला ! सुरेश कश्यप से सोलन के सेना से सेवानिवृत्त जगमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मिला।

0
1680
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! पंचायत शील गांव शिमला ग्रामीण से अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष से मिले पंचायत के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष से पंचायतों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, नेकराज ठाकुर, प्रदेश आई टी संयोजक संजीव कुमार का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष से मिला यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

ज़िला शिमला की ठियोग विधानसभा क्षेत्र के माहौरी बूथ का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा ज़िला महासू के सचिव महिंदर कालटा की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहौरी के भवन निर्माण के लिए 9800000 रुपए की धनराशि जारी करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस पाठशाला का 90% काम पूरा हो चुका है और यह राशि प्राप्त करने के बाद 10% काम भी पूरा हो जाएगा इस निर्माण से 5 पंचायतों के 250 विद्यार्थियों को लाभ होगा।

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग अंशकालीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किशोर चुन्टा महासचिव की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को राजस्व विभाग में तैनात अंशकालीन कर्मचारियों का एक मांग पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह लगभग 4 वर्षों से अपनी सीमाएं पटवार वृतों, उप तहसील, तहसील , उपमंडल कार्यालय में लगभग पूरा दिन दे रहे है उन्होंने मांग की इन कर्मचारियों की सेवाएं पूर्ण कालीन कर अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाए तथा वेतनमान दिया जाए पदनाम सहायक पटवारी या बहू उद्देश्य सहायक किया जाए। इन्हें पटवार वृत्त से बाहर कार्य हेतु भी भेजा जाता है उसका इन कर्मचारियों को यात्रा भत्ता भी दिया जाए, भविष्य में पटवारियों की होने वाली भर्ती में इन्हें कम से कम 40% कोटा प्रदान किया जाए।

भाजपा किसान मोर्चा पच्छाद एवं रेणुका मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सदानंद पुंडीर की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से आज भाजपा मुख्यालय में मिला। नालागढ़ ग्राम पंचायत क्योडी सड़क निर्माण हेतु एक प्रतिनिधिमंडल हरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप से मिला। उत्तरी क्षेत्र इंश्योरेंस कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में मिला इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट ने की प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की एलआईसी को भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में नहीं रखना चाहिए उन्होंने बताया कि लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन का किसी भी प्रकार का हिस्सा भारत सरकार को बेचना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि एलआईसी का 100% नियंत्रण भारत सरकार के हाथ में रहना चाहिए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन ने की राज्यपाल से भेंट !
अगला लेखशिमला ! निजी शिक्षण संस्थाओं की मनमानी पर लगाई जाएगी रोक – अतुल कौशिक !