बद्दी ! डी आर चंदेल बने राजपूत कल्याण बोर्ड के सदस्य !

0
2403
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बद्दी ! दून भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजनीति के चाणक्य कैप्टन डी आर चंदेल को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया। कैप्टन डी आर चंदेल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप,विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैध, दूंन भाजपा के प्रधान बलबीर ठाकुर का आभार जताया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

चंदेल ने कहा कि सरकार ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी है उसे में ईमानदारी से निभाउंगा तथा संगठन की मजबूती के लिए विशेष पग उठाऊंगा। राजपूतों को एकजुट करने के लिए दून में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और इस समुदाय की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। डी आर चंदेल लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और उनका अनुभव दून में भाजपा को सत्ता पर काबिज होने में काम आता आया है। पूर्व विधायक विनोद चंदेल के समय भी चंदेल ने सत्ता में भाजपा की वापसी को अहम भूमिका निभाई थी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसोलन जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 228 सैम्पल !
अगला लेखबद्दी ! पार्षद बनने की होड़, सोशल मीडिया पर पेश कर रहे है दावेदारी !