कांगड़ा ! रविवार को कांगड़ा ज़िला में आए कोरोना के 40 नए मामले आये !

0
4320
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

काँगड़ा के शाहपुर मे एक बार फिर से कोरोना का बड़ा अटैक हुआ है। रविवार को कांगड़ा ज़िला में आए कोरोना के 40 नए मामलों में आठ मामले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के है। शाहपुर की नेरटी निवासी 70 व 42 वर्षीय दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों महिलाएं पहले से संक्रमित व्यक्ति के सपंर्क में आई थी। शाहपुर के गोरडा का 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।यह स्वस्थ कर्मी है तथा होम आइसोलेशन था।लपियाना के डक की 28 वर्षीय महिला व उसका एक साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव आया है।यह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में थे तथा होम आइसोलेशन में थे।लपियाना के डक की ही 65 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है।यह महिला भी पहले से संक्रमित के संपर्क में आई थी।हारचक्कियां के ट्रोली का 16 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है।यह 25 अगस्त को बिहार से आया था।मनेई गुजरेड की 29 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यह पहले से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आई थी !

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखदेहरा ! पर्यावरण एवं वन संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कर “प्रकृति वंदन” किया – सुरेश कश्यप !
अगला लेखचम्बा ! राजपूत कल्याण सभा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।