चम्बा ! भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव 2022, मिशन रिपीट को लेकर ,अभी से ही एडी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के जिला अध्यक्ष योग राज ने एक प्रैस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा हाईकमान के आदेश अनुसार जिले के छः उपमंडलों में पार्टी को और भी सुदृढ़ बनाने व पार्टी में युवा चेहरों को प्रवक्ताओं की नियुक्ति दी गई है। मिशन 2022, में भाजपा मिशन रिपीट के मध्यनजर पार्टी सत्ता में वापसी करेगी, उन्होंने यह भी स्पस्ट कर दिया है कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं होगी की पहले एक सरकार तो दूसरी मर्तवा दूसरी सरकार।
अब मिशन रिपीट के तहत भाजपा ही आने वाले 2022,के चुनावों में विजय हासिल करेगी। इसके लिए,अभी से ही बूथ स्तर पर मेहनत करने की आवश्यकता है,और इसमें किसी तरह से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित बनाने की पहल करते हुए बताया कि महिलाओं का योगदान इसमें सबसे महत्व पूर्ण होगा, और वह भी 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट पर अहम भूमिका निभाने में सक्षम होंगी।
उन्होंने बताया की संगठन की दृष्टि से आज पूरे देश और प्रदेश भर मैं वर्चुअल रैली के माध्यम से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा पार्टी अपने कार्य को अंजाम दे रही है उन्होंने इसी के मध्यनजर अपने जिले के बारे जानकारी देते हुए बताया जब से मुझे यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है उसके बाद जिस तरह से हमने कार्य किया गया उसमें व्यवहारिक तौर पर बैठके नहीं हुई थी इसके लिए प्रदेश और केंद्र की भाजपा हाईकमान ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का रास्ता निकाला और वर्चुल रैली की माध्यम से हर कोई कार्यकर्ता इससे जुड़ सकेगा और इन्ही के माध्यम से हम समाज के लोगो से भी जुड़े रह सकते है।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने 6 मंडलों में भाजपा प्रभारियों की घोषणा भी की इसमे चम्बा जिला से वीरेन्द्र ठाकुर को मनोनीत किया,वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से दिनेश शर्मा, चुराह विधानसभा क्षेत्र से अशोक वकारिया को, पांगी मंडल से मुनिदर पुरु को प्रभारी नियुक्त किया गया जबकि जनजातीय क्षेत्र भरमौर मंडल से विनायक रैना को प्रभारी नियुक्त किया ,आखिर में भटियात विधानसभा क्षेत्र से सुभाष कुमार को चयनित किया गया।