ऊना ! वीरेंद्र कंवर ने आज दिल्ली में केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की।

0
1983
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना ! ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दिल्ली में केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में जानकारी देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए पशु पालन विभाग के चार बड़े प्रोजेक्ट्स को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ) का एक केंद्र बनाने को मंजूरी प्रदान की है। ऐसा एक केंद्र अभी चंडीगढ़ में है। इसके साथ-साथ मछली पालन विभाग के लिए उत्कृष्टता केंद्र, कड़कनाथ मुर्गा प्रजनन केंद्र तथा हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए 10 करोड़ रुपए की परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इन चार बड़ी परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर करने पर केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया तथा साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय योजनाओं को उदार आर्थिक सहायता की मांग की। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर संभव मदद कर रही है तथा डबल इंजन का लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखऊना ! वीरेंद्र कंवर ने मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
अगला लेखचुवाड़ी ! एसएमसी चुवाड़ी ने की पुनः बहाल करने की मांग ।