शिमला ! भाजपा की पहली सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन !

0
2919
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की पहली सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला से हुआ । प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री डा0 अनिल जैन व राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गान से किया गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अपने अध्यक्षीय भाषण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे पास देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसा एक सशक्त नेतृत्व है जिनकी कार्य कुशलता और उचित समय पर लिए गए उचित निर्णय के कारण कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति में आज देश और प्रदेश की स्थिति बहुत बेहतर है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है पर भारत की स्थिति बाकी देशों से बेहतर है।

उन्होनें कहा कि पिछले 6 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति साफ नियत और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है कि देश के गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हम आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। पिछले दिनों गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था केंद्र में मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व होने के कारण चीन को हमारी सीमा से पीछे हटना पड़ा। उन्होनें कहा कि 500 वर्षों तक लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, यह केन्द्र की मोदी सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सुशासन की एक मिसाल सामने आई है। प्रदेश में पिछले ढाई वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है प्रदेश सरकार ने जन सेवा को अपना ध्येय मानकर प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का समान विकास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि हम सभी को एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हुए एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में रिपीट करने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करें। एक अनुशासित कार्यकर्ता ही आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए 2022 में सरकार को पुनः रिपीट करवा सकता है।

वर्चुअल माध्यम से जुड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने हिमाचल प्रदेश की वीर भूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके कोविड-19 के संकट काल में अच्छे कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आज तक सिर्फ गरीबों को चुनाव के समय याद किया जाता था पर जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाई जा रही है जिन को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 40 करोड़ जनधन खाते खोले जो की ऐतिहासिक है और यह सिर्फ संख्या दिखाने के लिए नहीं खोले गए हैं पर एक बड़ी क्रांति को पैदा करने के लिए खोले गए थे। अब इन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से करोड़ों रुपए आ रहे हैं।

उन्होंने कहा की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तीसरा देश है जो अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। कोविड-19 के संकट काल में केंद्र सरकार ने बेहतरीन काम किया है। केंद्र सरकार ने एक बड़ी व्यवस्था देश में खड़ी की है जहां पहले पूरे देश में एक वायरोलॉजी का लाभ हुआ करता था आज पूरे देश में 1500 से ज्यादा ऐसे लैब है जहां पहले 300 टेस्ट हुआ करते थे आज 900000 टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर बढ़ रहा है और भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 में कोरोना का मामला आने पर सील करने के आदेश !
अगला लेखधर्मशाला ! नगर पंचायतोें के सदस्यों की सीटों के आरक्षण के लिए लॉटरी ड्रॉ 27 अगस्त को !