शिमला ! कांग्रेस की मजबूती के लिए गांधी परिवार का अध्यक्ष पद पर बने रहना बहुत आवश्यक – कुलदीप राठौर !

0
1446
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के देश व पार्टी को दिये गए उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की मजबूती के लिए गांधी परिवार का इस पद पर बने रहना बहुत ही आवश्यक है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राठौर ने आज यहां एक बयान में कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश ने लगातार दो बार यूपीए सरकार का सफल संचालन किया।उन्होंने कहा है कि देश के विकास में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और इसमें गांधी परिवार की विशेष भूमिका रही है।

राठौर ने कहा है कि इस समय जबकि देश गम्भीर चुनोतियों से गुज़र रहा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सोनिया गांधी या इनके किसी भी परिवार का इस पद पर बने रहना पार्टी व देशहित में है।

राठौर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी, राजीव गांधी,सोनिया गांधी,का हिमाचल प्रदेश के प्रति प्यार व स्नेह का उल्लेख करते हुए कहा है कि इसी का परिणाम है जो आज प्रदेश आधुनिक हिमाचल के रूप में विकास का एक मॉडल के तौर पर जाना जाता है।उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश गांधी परिवार का हमेशा ऋणी रहेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के अहम निर्णय !
अगला लेखचम्बा ! चंबा में 5 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ ।