सिरमौर जिला में रविवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। जिले में 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 7 पुरुष व 7 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कच्चा टैंक नाहन की 7, 13 व 14 वर्षीय लड़कियां, 26 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय महिला और 81-81 वर्षीय 2 पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं तलोन सेरटा की 6 माह की बच्ची सहित 54 वर्षीय पुरुष व 56 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
वहीं एचआरटीसी के 26 व 38 वर्षीय 2 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा गद्दा नाहन का 20 वर्षीय पुरुष, धबोन मोहल्ला की 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी पिछले कल पैंडिंग 32 सैंपलों में से आए हैं जबकि 18 सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -