भारतीय पुलिस सेवा के छह नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियांे ने राज्यपाल से भेंट की !

0
3210
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

भारतीय पुलिस सेवा में हिमाचल प्रदेश काडर के छह नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इन अधिकारियों में अभिषेक एस, अमित यादव, मयंक चैधरी, चारू शर्मा, जिना अफरोज और काम्या मिश्रा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने राज्यपाल को अपने गृह राज्य और शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया। यह सभी भारतीय पुलिस सेवा-2019 बैच के अधिकारी हैं।

राज्यपाल ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह इन सभी अधिकारियों के लिए गर्व की बात है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश जैसे शांत और विकसित राज्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इन सभी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्चतर शिक्षा प्राप्त की है। यह निःसन्देह ही प्रदेश के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को समाज के प्रति विशेषकर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए प्रतिबद्धता और निष्ठा से कार्य करने का परामर्श तथा समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए योगदान देने का आग्रह किया।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कठिन परिस्थितियों में सही परिपेक्ष्य पर कार्य करने से अधिकारियों की कार्य क्षमता की परीक्षा होती है। अधिकारियों को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने महिला अधिकारियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरम्भ किए गए महत्वकांक्षी योजनाओं और प्रभावशाली नीतियों से आज महिलाएं सभी क्षेत्रांे में आगे बढ़ रही हैं। यह देश की समृद्धि और विकास को दर्शाता है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपस्थित छह भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों में तीन महिला अधिकारी शामिल हैं। इनमें एक महिला अधिकारी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से हैं।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इन युवा अधिकारियों के प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था वेनु गोपाल, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर और आईजी जेपी सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! स्व.राजीव गांधी की जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा एक सेमिनार का आयोजन !
अगला लेखडलहौजी ! डलहौजी में कोरोना संक्रमण के बाद वार्ड नंबर 4 को बनाया गया कंटेंनमेट जोन।