शिमला । बागवानों की समस्याओं को लेकर सरकार के पुख्ता प्रबंधों के सभी दावे हवा हवाई – कुलदीप राठौर ।

0
1926
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला । कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बागवानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार के पुख्ता प्रबंधों के सभी दावे हवा हवाई साबित हो रहें है।उन्होंने इसे अति दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि समय रहते सरकार ने बागवानों की समस्याओं बारे कोई ध्यान नही दिया और अभी भी केवल आश्वासन के सिवाए बागवानों को कुछ नही मिल रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आज सेब बाहुल क्षेत्रों के दौरे पर खेगसू,किंगल, नारकंडा व लाफू घाटी में बागवानों से बातचीत करते हुए राठौर ने यहां सेब मंडियों का दौरा में वहां बागवानों ,आढ़तियों लादानी व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिया कि वह उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे।उन्होंने कहा कि वह स्वम् भी एक बागवान है इसलिए वह उनकी समस्याओं को भली भांति समझ सकते है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बागवानों के प्रति सदैब ही नकारात्मक रवैया रहा है।उन्होंने कहा की उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर बागवानों की समस्याओं बारे बातचीत करते हुए उन्हें इस बारे सुझाब दिए थे,पर ऐसा लगता है कि सरकार ने उसपर कोई भी ध्यान नही दिया।

राठौर ने कहा कि बागवानी विशेषज्ञों ने सेब रोग स्केब को लेकर सरकार को अपनी चिंता से अबगत करवाया था,अगर उस समय बागवानों को फंगी साईड उपलब्ध करवा दी जाती तो आज इस रोग से बचा जा सकता था।

बागवानों ने इस दौरान अपनी समस्याओं से राठौर को अबगत करवाते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त संख्या में ट्रे और कार्टन भी नही मिल रहें है।सरकार ने अभी एचपीएमसी के सेब के कलेक्शन सेंटर भी नही खोले है।उन्होंने इस बार इन कलेक्शन सेंटर को कम करने पर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा दुर्गम क्षेत्र के बागवानों को अपनी फसल इन केंद्रों में पहुंचाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने मांग कि की सेब कलकेशन सेंटर अधिक संख्या में खोले जाने चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के प्रति बागवानों, आढ़तियों,लदानियों व ट्रांसपोर्टरों को सचेत करते हुए कहा कि उन्हें इस माहमारी से बच कर रहना है।उन्होंने उन्हें मास्क भी वितरित किये।

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ आनी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र केश ,परस राम,उपेंद्र मिश्रा के अतिरिक्त महिला कांग्रेस, सेवादल,युबा कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा,ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कवंर,अतुल शर्मा के अतिरिक्त सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला कांग्रेस कार्यकारणी के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष तौर पर साथ थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! नई शिक्षा नीति लागू करने में पहल करेगा हिमाचल – शिक्षा मंत्री !
अगला लेख!! राशिफल 18 अगस्त 2020 मंगलवार !!