राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं !

0
2217
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जन्माष्टमी देशवासियों का एक पावन पर्व है, जिसे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमद् भगवत्् गीता के दर्शन ने समूचे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत्् गीता हिन्दू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्गदर्शक भी है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय !
अगला लेखशिमला ! मुसकान जिंदल ने की मुख्यमंत्री से भेंट !