चम्बा ! चंबा गागला मार्ग मार्ग पर दरंगला के पास शनिवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान विजय कुमार आयु 37 वर्ष पुत्र दलीप सिंह निवासी करियां के रूप में हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शनिवार रात को विजय कुमार कार में सवार होकर चंबा से गागला की तरफ शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दरंगला के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा चंबा थाना पुलिस को सूचित किया।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -