चम्बा ! चंबा शहर में कोरोना संक्रमण विस्फोट के बाद शहर के आठ वार्ड पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। साथ ही मुख्य बाजार चंबा को भी आगामी आदेशों तक बंद करवा दिया गया है। धड़ोग में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हो रहे खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन द्वारा नगर परिषद चंबा के आठ वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूर्ण रूप से सील कर दिए गए हैं। साथ ही मुख्य बाजार चंबा को भी आगामी आदेशों तक बंद करवा दिया गया है। अब चंबा शहर में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल पाएगा।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -