नालागढ़ ! पूर्व विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा !

0
1524
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

नालागढ़ ! पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरपालपुर के गाव के नाहर सिंह, मंडयारपुर, खेड़ी गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडयारपुर व नाहर सिंह में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि इन गांवों के लिए 7 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने खेड़ी गांव में पक्की सडक़ को बनाने के कार्य को शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इस रोड को बनने से लोगों को पहुत लाभ होगा। जनता ने इस कार्य को शुरू करवाने के लिए केएल ठाकुर का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सडक़ के कार्य को आज शुरू कर दिया गया है जिसके कार्य को जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को आने जाने के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो जनता ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरनी समस्या थी जिसका आज हल कर दिया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का समाधान कर दिया गया है ओर जनता में इस कार्य को करने के लिए बड़ी खुशी की लहर दौड़ रही है उन्होंने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्द से जल्द हल किया जाए। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं जनता के लिए बहुत योजनाएं सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नालागढ़ बलदेव ठाकुर, महामंत्री प्रवीन सैनी, मनहोर ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन गुरबख्स चौधरी, गुज्जर कल्याण बोर्ड के सदस्य नसीब चौधरी, नरेश विक्की, पंचायत के प्रधान गुरप्रताप सिंह, उप प्रधान कमल धीमान, बीडीसी सदस्य मदन चौधरी, पूर्व प्रधान धनी राम, बलविंदर चौधरी, जोगिंदर सिंह, देवी सिंह, देव राज चंदेल, टेक चंद, जय प्रकाश, पम्मी डाड़ी, भाग सिंह चौधरी हरू राम, संदीप कुमार, राम सरन, पोला राम, भाग सिंह, गुरचरन सिंह, हाकम चंद, बग्गा राम, गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसोलन ! आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित !
अगला लेखनालागढ़ ! दशकों बाद भी ग्रामीणों को पक्की सड़क नसीब नहीं !