शिमला ! वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया – सुरेश भारद्वाज !

0
2319
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! शहरी विकास, आवास, विधि, संसदीय कार्य, नगर नियोजन व सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज समरहिल शिमला में भाजपा मंडल शिमला व वन विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने भूमि पूजन के उपरांत देवदार का पौधा रोपित किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों तथा पेड़ों की आयु खत्म होने से शिमला के वन क्षेत्रफल में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिए हिमाचल प्रदेश में वनों का विस्तार करना आवश्यक है। शिमला की सुंदरता ही बान तथा देवदार के पेड़ों के कारण थी, देवदार तथा बान के पेड़ कम होते जा रहे है, जिसे अब दोबारा लगाने की आवश्यकता है ताकि शिमला का पर्यावरण, वातावरण व सुंदरता बनी रहे। उन्होंने बताया कि शिमला की सुंदरता से ही यहां का पर्यटन भी विकसित होगा।

उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों को लगाने के उपरांत हर व्यक्ति को उसका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर पार्टी के जिला स्तर पर, मण्डल व बूथ स्तर पर वन महोत्सवों का आयोजन कर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने अखरोट, बान, देवदार, खनौर, हाइड्रिंजिया आदि लगभग 200 पौधे लगाए।

नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, पार्षद लेखराज कौंडल, किमी सूद, विदुषी शर्मा, आशा शर्मा, राजेंद्र चैहान, दीपक शर्मा, पूर्णमल, जसविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल व्यास, शिमला मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, कुसुम्पटी मंडलाध्यक्ष जितेंद्र भोटका, पूर्व राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिला कश्यप सूद, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव चैहान, डीएफओ पवन चैहान, आर ओ सौरभ झिंगता एवं जिला तथा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! राम मंदिर के शिलान्यास पर शहर वासियों के साथ मिठाई वितरण कार्यक्रम में भाग लिया- सुरेश भारद्वाज।
अगला लेखचंबा के आठ वार्ड में आवाजाही बंद, 8 वार्ड पूरी तरह से सील।
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]