शिमला ! प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा परिचय बैठक – गोविन्द ठाकुर !

0
2898
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला। शिक्षा विभाग का दायित्व सँभालने के बाद आज शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के कार्यों एवं लक्ष्यों की समीक्षा के साथ बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा परिचय बैठक की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस बैठक में प्रदेश के शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, बोर्ड के अध्यक्ष, बोर्ड के सचिव सहित प्रदेश भर से 250 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार सोनी ने बोर्ड की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की तथा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन द्वारा बोर्ड के कार्यों एवं लक्ष्यों की जानकारी प्रदान की गयी।

गोविन्द सिंह ठाकुर ने बोर्ड द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कोरोना काल में तय समय सीमा के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर सराहनीय कार्य किया है।

शिक्षा मन्त्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा भविष्य में पाठ्यक्रम सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं जिनमें वैदिक गणित, संस्कृत शिक्षा, भारतीय मूल्य एवं नैतिक शिक्षा, हिमाचल की संस्कृति एवं संस्कारों से युक्त बोर्ड का कुल गीत एवं प्रार्थनाएँ शामिल हैं।

शिक्षा मन्त्री ने कहा कि नैतिक शिक्षा की पुस्तकों में नशा निवारण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय जोड़े जाएंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड बैग फ्री डे को उपयोगी बनाने के लिए रूपरेखा तय कर रहा है तथा सभी विद्यालय भवनों में वर्षा जल के संरक्षण के लिए ‘मुख्यमन्त्री विद्यालय जल शक्ति’ योजना तैयार कर रहा है।
गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नई शिक्षा निति’ को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा , इस बारे स्कूल शिक्षा बोर्ड तथा शिक्षा विभाग मिलकर योजना तैयार करेंगे ताकि नई शिक्षा निति को तय समय के भीतर प्रदेश में लागू किया जा सके।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! चम्बा में लाइव दिखाए गए अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के एतिहासिक पल।
अगला लेखशिमला ! राम मंदिर निर्माण के लिए बरसो से दिन रात किये जा रहे संघर्ष की वास्तिविक जीत – ABVP !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]