चम्बा ! मजदूर संघ के द्वारा किया गया सरकार जगाओ सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

0
1956
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चमेरा कर्मचारी संघ दो करियां ने भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आयोजित सरकार जगाओ सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण के बारे में मजदूरों व कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कार्यक्रम के दौरान सरकार के खिलाफ उनकी गलत नीतियों पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय एनएचपीसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पवन सिंह राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने संघ के बारे में जानकारी दी तथा लगातार यूनियन के कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने संघ की नीति के अनुसार राष्ट्रहित, मजदूर हित में सदा कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ न केवल प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा औद्योगिक संघ है बल्कि भारत में भी बड़ा संगठन बना हुआ है।

केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों से छेड़छाड़ करने, निजीकरण, विनिवेश तथा रणनीतिक बिक्री का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा सरकार चाहे कोई भी हो मजदूरों की हित की रक्षा करने में भारतीय मजदूर संघ हमेशा आगे रहा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! कांग्रेस के ट्रेनिंग कार्यक्रम की तिथियां व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय – हिमराल !
अगला लेखचम्बा ! मनोज नैय्यर ने शान-ए-चंबा युवा मंडल ग्रज्जन के सदस्यों के साथ मिलकर किया पौधारोपण।