चम्बा ! मिंजर मेले के उपलक्ष्य में प्रेरणा द इंस्प्रिेशन संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छठी संध्या कोरोना योद्धाओं के लिए समर्पित रही। इसमें पुलिस जवानों द्वारा गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया गया।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
संस्था द्वारा कार्यक्रमों को फेसबुल लाइव के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। छठी संध्या की शुरुआत पुलिस जवान नरेंद्र ठाकुर ने की। नरेंद्र ठाकुर मूलतया टिकरीगढ़ के रहने वाले हैं। इसके उपरांत मोहन सिंह तथा नरेंद्र महाजन ने भी विभिन्न गीतों पर प्रस्सति दी।
वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कपूर ने गीतों से समां बांधा। इस कार्यक्रम को लोगों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कपूर ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -