नालागढ़ ! तहसील रामशहर से 10 किमी दूर खलेड़ गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति को सांप के काटने से मौत हो गयी है। मृतक का नाम मनीराम बताया जाता है। मिली जानकारी का अनुसार मनी राम रात को अपने कमरे में सोया था कि अचानक सांप ने काट लिया। उसके बाद उसे रामशहर ले जाया गया। वहाँ थोड़ा आराम मिला जिसके बाद वापिस घर आ गए। उसके बाद फिर से जहर चढ़ना शुरू हो गया और उसके बाद नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक का पहले कोविड टेस्ट होगा, उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। मृतक अपने पीछे पत्नी के अतिरिक्त 2 बेटे व एक बेटी छोड़ गया है। तीनों की अभी शादी भी नही की। मृतक अनुसूचित जाति से सम्बंधित था। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को फौरी राहत देने का आग्रह किया है। तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने इस बिषय में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।