Khabar Himachal Se

जंजैहली ! भाजयुमो जंजैहली के द्वारा किया वृक्षारोपण !

जंजैहली ! भाजयुमो ग्राम केंद्र जंजैहली द्वारा जंजैहली बीट में ग्राम केंद्र जंजैहली के अध्यक्ष गीतानंद ठाकुर की अध्यक्षता व भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष लायक राम ठाकुर, मंडल प्रवक्ता दीपक ठाकुर के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं ने 100 से अधिक देवदार के पौधे रोपित किए। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष लायक राम ठाकुर ने कहा कि वन हमारी अमूल्य सम्पदा है इसका विस्तारीकरण और सरंक्षण हमारा नैतिक जिम्मेदारी है साथ में उन्होंने वैश्विक कोरोना महामारी पर प्रदेश सरकार व यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस महामारी के प्रति मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली सराहनीय है इस अवसर पर वन्य अधिकारी इन्द्र ठाकुर ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमराज ठाकुर,चिरंजी ठाकुर, शक्ति केंद्र उपाध्यक्ष विजय, दलीप ठाकुर, ठाकुर,प्रकाश, चिंत कुमार आदि उपस्थित रहे।