हिमाचल प्रदेश के लिए वीरवार का दिन भी कोरोना मामले में लगभग खराब ही रहा।

0
4206
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश के लिए वीरवार का दिन भी लगभग खराब ही रहा। एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है। वीरवार शाम को सोलन में 34, सिरमौर में 22 और मंडी में 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में भी 7 नए मामले आए हैं। वीरवार को सिरमौर में 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 10 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी पॉजिटिव पाए गए मामले नाहन के हैं। बुधवार को भेजे गए 129 सैंपल्स में से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिला में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि अधिकतर मामले कुछ रोज पहले पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय के समीप डिपो धारक महिला है। नए मामलों में एक मामला कच्चा टैंक का है तो एक ही मामला कुंदन का बाग का भी बताया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 5 व 11 के अलावा पूर्बिया मोहल्ला में भी संक्रमित मिले हैं।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तमाम नए मामलों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ देर बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। अलबत्ता इतना जरूर माना जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के आसपास के अधिकतर मामले हैं। नए मामलों में 2 साल के बच्चे से 76 साल तक के लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सोलन में अब तक 34 नए कोरोना के मामले आए हैं। अब तक मिल जानकारी के अनुसार इनमें से बीबीएन के 24 केस हैं। दो परवाणु और 3 कसोली के हैं। वहीं 5 मामले सोलन शहर से आए हैं। मंडी में भी 22 मामले आए हैं। हालांकि मंडी के मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमंडी ! वीरवार को भी कोरोना का कहर मंडी ज़िला में जारी !
अगला लेखचम्बा ! जल विद्युत परियोजनाओं पर लाडा के तहत लगाया गया राशि का भुगतान न करने का आरोप।