रामपुर भाजपा मंडल ने सुरेश कश्यप को प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर दी बधाई !

0
2295
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

रामपुर ! सांसद सुरेश कश्यप को हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर भाजपा मंडल रामपुर ने दी बधाई!नियुक्ति के लिए मंडलाध्यक्ष श्री भीमसेन ठाकुर ने जताया प्रदेश नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व का आभार!

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

भाजपा हिमाचल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी की नियुक्ति पर भाजपा हिमाचल द्वारा कल गत 29 जुलाई को होटल पीटरहॉफ शिमला में ‘अभिनंदन एवं पद ग्रहण समारोह’ का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर हिमाचल भाजपा के तक़रीबन सभी मंडलों ने भाग लिया!जिसमें जिला महासू के भाजपा मण्डल रामपुर द्वारा इस मौक़े पर रामपुर के ब्लॉक समिति हॉल में इस समारोह का लाइव प्रसारण LED स्क्रीन लगाकर व webex app के जरिये किया गया!जिसमें रामपुर भाजपा मंडल व मंडल के विभिन्न मोर्चे के लगभग 60पदाधिकारी इस समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े!इस दौरान मास्क लगाने से लेकर समाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया!

मंडलाध्यक्ष भाजपा रामपुर श्री भीमसेन ठाकुर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर सासंद सुरेश कश्यप की ताजपोशी पर ख़ुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी!साथ ही उन्होंने उनके नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा कि वे एक ईमानदार छवि वाले कर्मठ,जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-2 शालीन स्वभाव वाले व्यक्ति व एक सेवानिवृत अनुशासित फौजी भी हैं!जिन्होंने पंचायत समिति सदस्य,विधायक,सांसद व कार्यकर्ता से लेकर अब संगठन की कमान संभालने तक का सफऱ बिना किसी राजनीतिक पृष्टभूमि के तय किया हैं जो कि काबिलेतारीफ हैं!उन्होंने कहा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष की काबलियत का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता हैं उन्होंने कोंग्रेस के दुर्ग किले पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार भाजपाई विधायक के रूप में जीतकर आए!और पिछले लोकसभा चुनावों में भी रिकॉर्ड तोड़ मतों से पार्टी का जीत का परचम लहराया था!

भीमसेन ठाकुर ने कहा कि उनका दो मर्तबा विधायक व एक बार सांसद के रूप के कार्यकाल व उनके लम्बे अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा!उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार के समन्वय से हम निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में श्री सुरेश कश्यप जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में हिमाचल भाजपा के मिशन रिपीट का सपना साकार करने में कामयाब होंगे!

उन्होंने सुरेश कश्यप की प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्ती के लिए प्रदेश नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी सुप्रिमों जे पी नड्डा का भी आभार जताया!उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ हैं ज़ब किसी अनुसूचित जाति वर्ग व किसी पूर्व सैनिक फौजी को भाजपा हिमाचल के संगठन के मुखिया के तौर पर ताजपोशी हुई हो!उन्होंने कहा कि ये सिर्फ भाजपा में ही संभव है जहां पर एक छोटे से कार्यकर्त्ता से अपने राजनीतिक जीवन का सफऱ तय करने वाले व अनुसचित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सुरेश कश्यप जी को पार्टी ने इतना मान सम्मान दिया हैं!

उन्होंने विपक्षी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि माननीय सुरेश कश्यप जी नियुक्ति उन सभी दलों के मुँह पर तमाचा हैं जो भाजपा पर बेवजह दलित विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाते रहते हैं!उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश के सबसे बड़े सवैधानिक पद पर महामहिम राष्ट्रपति श्री कोविंद जी को भी भाजपा ने इतने बड़े पद पर बैठाकर अनुसूचित जाति वर्ग को सम्मान दिया हैं!जो कि कोंग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी में नामुमकिन हैं!

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! 10 प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को दी जाएगी 52.64 लाख रुपए की छात्रवृत्ति।
अगला लेखसुन्नी ! सिलाई कटाई अध्यापिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा !