भाजपा युवा मोर्चा करसोग मंडल ने लालग बुथ के वरशैल मैदान में किया पौधरोपण !

0
2217
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

करसोग ! भाजपा युवा मोर्चा करसोग मंडल ने लालग बुथ के वरशैल मैदान में पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें विशेष रूप से स्थानीय विधायक हीरालाल और जिला सुंदरनगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमी चंद ने शिरकत की। उनके साथ जिला सुंदरनगर के महामंत्री तेजेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पौधरोपण कार्यक्रम में देवदार, आंवला और शीशम के पौधे रोपित किए गए। विधायक हीरालाल ने देवदार का पौधा रोप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष अमी चंद और युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने भी पौधारोपण किया। अमी चंद ने कहा कि सुंदरनगर मंडल के अंतर्गत 5000 पौधों को रोपित किया जाएगा। वहीं करसोग मंडल में 1000 पौधे रोपे जाएंगे। यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि 31 जुलाई 2020 तक करसोग मंडल के विभिन्न स्थानों पर यह पौधरोपण किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबद्दी ! मेडिपॉल फार्मा फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया !
अगला लेखलाहौल ! टैंकर गिरने से चालक की मौत !