शिमला/ देर रात कांगड़ा और ऊना में 13 और राजधानी शिमला में 3 नए मामले आए !

0
3438
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला/ देर रात कांगड़ा और ऊना में 13 और राजधानी शिमला में 3 नए मामले आए है। शिमला के ही रोहड़ू के महेंदली में भी दो नए मामले सामने आए हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राजधानी शिमला में तीन मामलों में से एक प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री के उपसचिव कार्यालय में एक महिला कर्मचारी संक्रमित पाई गई है। महिला कर्मचारी राजभवन और सचिवालय के बीच में स्थित सरकारी कॉलोनी में निवास रहती है।

इसके अलावा संजौली और प्रदेश विधानसभा के पास रहने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहड़ू के मेंहदली में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से बिलासपुर के स्वारघाट में 34 वर्षीय पुलिस कर्मचारी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। ऊना जिले में सीआरपीएफ जवान समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इन्हें कोविड सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही कांगड़ा में भी देर रात 13 मामले एक साथ आये हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! जिला बिलासपुर में एक मामला और पॉजिटिव आया !
अगला लेखचम्बा ! कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रधांजली।