चम्बा ! भाजपा मंडल चुराह ने पर्यावरण दिवस के मौके पर किया पौधारोपण।

0
2025
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भाजपा मंडल चुराह ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल चुराह के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र चुराह के चांजू में पौधारोपण किया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील भी की गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

भाजपा मंडल चुराह के अध्यक्ष तारा चंद ने सांसे हो रही कम, आओ मित्रों पेड़ लगाए हम के स्लोगन के साथ लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज आधुनिकता की दौड़ में लोग पर्यावरण को उजाड़ रहे है। इससे अब प्रकृति धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगी है।

अब वक्त आ चुका है, जब हमें अपने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण प्रदूषण को कम करना होगा वरना आने वाला समय मानव जाति के लिए बेहद भयावाह होने वाला है। तारा चंद ने कहा कि भाजपा मंडल चुराह का प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम पाचं पेड़ लगाने का संकल्प लें।

इस दौरान भाजपा मंडल चुराह वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, महामंत्री मुनियान खान, यशपाल, सचिव सुभाष शर्मा, मुख्य सलाहकार कैप्टन मुसदी ठाकुर, जिला सचिव एवं भाजपा मंडल चुराह के प्रभारी अशोक बकारिया, भाजयुमो चुराह अध्यक्ष अमन राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल चुराह के अध्यक्ष गोविंद राम तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा/साहो ! परिवार के द्वारा प्रताड़ित एक व्यक्ति ने उपायुक्त चंबा से लगाई न्याय की गुहार।
अगला लेखसुन्नी ! सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई – सत्यप्रकाश मानक !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]