शिमला। शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में लैंडस्लाइड होने से वहाँ पर हड़कम्प मंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी से फल मंडी की छतों पर पत्थर गिरने लगे जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मलवा छतों पर आ गया। जिस कारण से वहाँ रखी गई सेब की पेटियां दब गई। जबकि लोग पहले ही सजग होकर बाहर आ गए थे।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -