चम्बा ! कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करवा कर भाजपा ने दिया ओच्छी राजनीति का परिचय – करतार सिंह !

0
2286
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार के गलत कार्यों तथा नीति का विरोध करना विपक्ष की अहम भूमिका है। लोकतंत्र में भी विपक्ष की भूमिका का व्याख्यान है। लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीति का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करवा कर ओच्छी राजनीति का परिचय भाजपा ने दिया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करके लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया है। जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कभी ऐसा देखने को नहीं मिला। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे नियम कानून को ध्यान में रखते हुए विरोध जता रहे थे। जिस पर केस दर्ज करके उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया है।

प्रदेश सरकार के पास कोविड-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में 13 करोड़ से अधिक राशि एकत्रित हुई है लेकिन प्रदेश सरकार यह बताने में असफल है कि इतनी बड़ी राशि कहां खर्च की गई। सैनिटाइजर खरीद घोटाले से पहले ही जनता का विश्वास प्रदेश सरकार से उठ चुका है।

महंगाई पर लगाम लगाने तथा विकास कार्यों की रफ्तार धीमी करने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गहरा रोष जताया है। प्रदेश सरकार लगातार महंगाई करके आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! मनोज मेहता को कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह समन्वयक बनाया गया !
अगला लेखशिमला ! सेब ढोने वाली हर गाड़ी का पुलिस पंजीकरण जरूरी !