हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में सात, कांगड़ा व किन्नौर में तीन-तीन कुल्लू में पांच, शिमला में छह और मंडी में एक कोरोना पॉजिटिव मामया आया है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
जिला कुल्लू के आनी में कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। ये भी सेब सीजन को आए श्रमिक बताए जा रहे हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने पुष्टि की है। मंडी के करसोग में दो वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं एक राहत की खबर है जहाँ कांगड़ा में नौ कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -