चम्बा/साच नागोड़ी ! सड़ी गली अवस्था में जंगल में मिला एक अज्ञात शव।

0
4662
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! साच पंचायत के नगोड़ी में जंगल में एक अज्ञात शव गला सड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पहचान के लिए रखा गया है। पुलिस इस बारे में जांच में जुट गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पुलिस पूरे क्षेत्र में गुमशुदा रिर्पोट को खंगालने में जुट गई है ताकि शव के बारे में पता लगाया जा सके। शुक्रवार सुबह 10 बजे एक व्यक्ति पशुओं को चराने के लिए उक्त क्षेत्र में गया हुआ था। जिस दौरान उसने शव को देखा। इस बारे में व्यक्ति ने जानकारी स्थानीय वार्ड सदस्य तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों काे दी।

जिसके बाद सुलतानपुर चौकी की पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया तथा कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया। कपड़ो की मदद से शव को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

शव के बारे में पूरे क्षेत्र में जानकारी दी गई है ताकि पहचान की जा सके। अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोकर रखने की आवश्यकता – राज्यपाल !
अगला लेखरोहडू ! पति-पत्नी ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाया , मौत !