शिमला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भूमिया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन !

0
2274
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज जिला शिमला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भूमिया में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे पेड़ों की कमी को देखते हुए महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की पहल की गई है जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकटकाल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम सामयिक है साथ ही बीमारियों से निजात पाने के लिए भी पौधों की आवश्यकता रहती है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि कोरोना संकटकाल में महिलाओं द्वारा घरों में सबकी देखभाल के साथ-साथ घर के बाहर भी जागरूकता की मिसाल पेश की है, जिसमें महिला मोर्चा द्वारा मास्क बनाने का कार्य, वर्चुअल रैली का कार्य, यज्ञ व पौधारोपण जैसे कार्यक्रम की पहल की है, जो एक बेहतरीन कार्य है।

इस दौरान महिला मोर्चा द्वारा भूमिया में लगभग 100 पौधे रोपित किए गए, जिसमें देवदार, बान, घनोर व सपारी किस्मों के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर पार्षद डाॅ. किमी सूद, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिला कश्यप, शिमला भाजपा मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, कुसुम्पटी मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, शिमला ग्रामीण मण्डलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, भाजपा शिमला महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष बिमला कश्यप तथा डीएफओ सतीश गुप्ता भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबद्दी के बंजर क्षेत्र फैली हरियाली, 4 मिनट में लगाए 401 पौधे !
अगला लेखऊना ! तकनीकी सहायकों के 6 पदों के लिए सत्यापन की प्रक्रिया आरंभ !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]