कुल्लू ! छह साल के बच्चे को तेंदुए ने उठाया , बच्चा गंभीर रूप से घायल !

0
3708
सोशल मीडिया - चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू !  हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के तहत मंगलवार रात करीब आठ बजे च्वाई के नजदीक बुआंदा में एक छह साल के बच्चे को तेंदुए ने उठा लिया। बच्चे के चिल्लाने पर वह तेंदुए के जबड़े से छूट गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां गाय को घास डालने गोशाला गई थीं और बेटा गोशाला के दरवाजे के पास मोबाइल से खेल रहा था। उसी समय घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हालांकि, बच्चे के चिल्लाने और उसकी मां के शोर मचाने पर तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और उसकी जान बच गई।बीते कुछ माह पहले भी च्वाई क्षेत्र में ही तेंदुए ने एक तीन साल की बच्ची को उठा कर मौत के घाट उतार दिया था।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इसके बाद क्षेत्र के लोग खौफ में हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, आनी के डीएफओ चंद्रभूषण ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीण सहम गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द खूंखार तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 15 जुलाई 2020 बुधवार !!
अगला लेखजिला बिलासपुर मे तीन मामले पॉजिटिव जिनमें दो व्यक्ति और एक महिला शामिल !