चम्बा ! जिला चंबा से संबंध रखने वाले युवा कवि व नवाचारी शिक्षक युद्धवीर टंडन को राष्ट्रीय कवि संगम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल द्वारा की गई है।
राष्ट्रीय कवि संगम पूरे देश के कवियों का एक बहुत बड़ा परिवार है। कोरोना महामारी के चलते फेसबुक के माध्यम से रोजाना कवियों का काव्य पाठ, साप्ताहिक/मासिक ऑनलाइन कवि गोष्ठियों, साहित्यिक चर्चाओं व बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें हिमाचल प्रांत इकाई पिछले 50 दिनों से रोजाना हिमाचल के वरिष्ठ, सुप्रसिद्ध, नवोदित व नवांकुर कवियों का लगातार ऑनलाइन काव्य पाठ करवाता आ रहा है। यह आयोजन काव्य प्रेमियों, कवियों व आम जनमानस के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश के 50 के करीब कवि अब तक अपनी प्रस्तुति काव्य पाठ के रूप में दे चुके हैं।