करसोग के प्रवास द्वौरे पर रविवार को आएंगे जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर – हिरा लाल !

0
2601
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

करसोग ! करसोग में कोरोना संकट की वजह से रुके विकासकार्यों को अब गति मिलने की उम्मीद है। रविवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर एक दिन के प्रवास द्वौरे पर करसोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर करसोग में चल रहे विकासकार्यों पर रिपोर्ट लेंगे। यही नहीं कोरोना काल में विकासकार्यों पर लगी ब्रेक को लेकर भी सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। इसके अतिरिक्त उपमंडल में भविष्यों में होने वाले विकासकार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। करसोग प्रवास द्वौरे पर आ रहे कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से लोगों को भी काफी उम्मीदें है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

गृह जिला का मंत्री होने के नाते लोगों को भरोसा है कि अधिकारियों को विकासकार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए जाएंगे। ताकि करसोग की जनता को सभी तरह की सुविधाएं मिल सके। मंत्री के प्रवास को लेकर करसोग प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है । सभी विभागाध्यक्षों ने विकासकार्यों को लेकर फील्ड से रिपोर्ट मंगवा ली है। ताकि उपमंडल में चल रहे विकासकार्यों को लेकर जल शक्ति मंत्री को जानकारी दी जा सके। बता दें कि लॉकडाउन के बाद जल शक्ति मंत्री पहली बार करसोग प्रवास पर आ रहे हैं।

करसोग के विधायक हीरालाल ने बताया कि कल जल शक्ति मंत्री करसोग प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सभी अधिकारियों की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्री विभागाध्यक्षों को विकासकार्यों को स्वीकृति करने के भी आदेश जारी करेंगे। मंत्री के आने से कोरोना काल में प्रभावित हुए कार्यों को भी गति मिलेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकरसोग युवामोर्चा मण्डल की परिचय बैठक करसोग में सम्पन हुई !
अगला लेखसोलन । कोविड-19 से बचाव के लिए करें निर्देशों का पालन- के.सी. चमन ।