शिमला ! “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम से जनता की भरपूर सेवा की – त्रिलोक जम्वाल !

0
1917
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश भाजपा ने “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के उपरांत अभूतपूर्व कार्य किए व प्रदेश की जनता की भरपूर सेवा की है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जम्वाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है , 4 जुलाई 2020 को ” सेवा ही संगठन ” की जानकारी हेतु सायं 4.30 बजे देश के प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने व चर्चा के लिए वेडियो कॉन्फ्रेंस, यू ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर जुड़े। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से जनता के दुःख दर्द को जाना व देश की जनता का भरोसा जीता है।

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 516518 भोजन पैकेट , 113974 राशन किट, 2297695 फेस कवर, 19280628 की राशि प्रधानमंत्री केअर फण्ड और 84986958 कि राशि मुख्यमंत्री कोविड-19 सोलिडेरिटी फण्ड में दिए। इसी के साथ प्रदेश की जनता को “आरोग्य सेतु” ऐप की जानकारी दी व इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी कड़ी में प्रदेश की 5 बड़ी वर्चुअल रैलियां की गई जिसमें प्रदेश भर में लग भग 48 लाख लोगों ने भाजपा के नेताओं का उद्बोधन सुना। चारों संसदीय क्षेत्रों की रैलियां व महिला मोर्चा की रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे। केंद्र की ओर से शिमला संसदयी क्षेत्र की रैली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कांगड़ा संसदयी क्षेत्र की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , हमीरपुर में केंद्र से मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली में केंद्र से मंत्री पियूष गोयल मुख्यवक्ता रहे। सभी रैलियों में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! नीरज भारती की सोशल मीडिया में टिप्पणी पूरी तरह से घृणा ग्रस्त – खुशाल ठाकुर !
अगला लेखशिमला ! प्रदेश के सभी जिलों को 2022 तक जल जीवन मिशन के तहत लाया जाएगा -मुख्यमंत्री !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]