चंबा में 107 बसों को विभिन्न रूटों पर चलाने का लिया फैसला !

0
7038
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! सरकार के आदेश के बाद वीरवार को चंबा में निजी बसें अपने रूटों पर चल पड़ी हैं। निजी परिवहन संघ ने 80 प्रतिशत बसों को चलाने का फैसला लिया है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। परिवहन निगम ने चंबा में 107 बसों को विभिन्न रूटों पर चलाने का फैसला लिया है। इस बारे में संघ ने सभी बस ऑपरेटर को जानकारी दे दी है, ताकि जिन रूटों पर बसें नहीं चल रही थी, वहां बसों को चलाकर लोगों की परेशानी को दूर किया जाए। वीरवार को निजी बस ऑपरेटरों ने गाड़ियों को रूटों पर दौड़ा दिया। हालांकि अभी भी निजी परिवहन संघ की 34 बसें नही चली हैं। बसों के संचालकों को आदेश दिया है कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार रूट पर बसों को चलाएं, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। बीते बुधवार को प्रदेश सरकार ने बसों को चलाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं, ताकि लोगों समेत बस ऑपरेटर को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। बुधवार को भी रूटों पर बसें चलाने से लोगों ने राहत की सांस बस बस ली है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

हालांकि बसें के चल पड़ने को लेकर लोगों को जानकारी नहीं थी, जिससे बुधवार को भी कई लोग टैक्सी करके घरों तक पहुंचे। इसके अलावा दूसरी तरफ परिवहन निगम ने पुराने रूट पर ही बसों को चलाया है। निगम बीते कुछ समय से जिले के 52 रुटों पर ही बसों को चला रहा है। आने वाले समय में ही निगम बसों को अधिक रुटों पर चलाने का फैसला लेगा, जिससे एक बार फिर से व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला में 107 बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इस बारे में सभी बस ऑपरेटर को जानकारी दे दी गई है। बाकी बची बसों को भी जल्द ही चलाया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 03 जुलाई 2020 शुक्रवार !!
अगला लेखकुल्लू ! किराए के कमरे में एक व्यक्ति मृत पाया गया !