शिमला ! कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लोगों की सुरक्षा के लिए हवन कार्यक्रम आयोजित !

0
2475
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज न्यू शिमला सामुदायिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा शिमला द्वारा समाज से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लोगों की सुरक्षा के लिए आयोजित हवन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा शिमला इकाई द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से देश व प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए पाठ का आयोजन किया गया, जो एक सराहनीय कार्य है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति ने इस महामारी से निपटने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव प्रयास किए हैं। लाॅकडाउन की स्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहवान पर पूरे देश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा पका भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को जरूरतमंदों में वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है जिसमें अब सभी प्रकार के मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर का निर्माण देश में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना शुरू होने पर इन सब चीजों का निर्माण देश में नहीं किया जाता था। लेकिन अब इन सब वस्तुओं का निर्माण कर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन 50 लाख पीपीई किट दूसरे देशों में निर्यात कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौर में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिसमें महिला मोर्चा द्वारा 30 लाख मास्क बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस कार्य में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा 29 लाख 50 हजार मास्क बनाकर लोगों में वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सब नेक कार्यों में आज महिला मोर्चा द्वारा समाज की सुरक्षा के लिए हवन का आयोजन किया गया है। जिसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद, महामंत्री शीतल व्यास, वंदना गुलेरिया, जिला अध्यक्ष अनिला कश्यप, महामंत्री डाॅ. किमी सूद, पार्षद आशा शर्मा, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बृज सूद, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, जिला महासु अध्यक्ष प्रवीन छाज्टा, जिला मीडिया प्रभारी कल्पी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विजय परमार, शिमला मण्डल अध्यक्ष राजेश शारदा, कुसुम्पटी मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! चंबा कोहलड़ी मार्ग पर पिकअप हुई दुर्घटनाग्रस्त।
अगला लेखतीसा ! एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी नाले में।
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]