सिरमौर ! जिला सिरमौर के नाहन विकास खंड के कंडईवाला का एक फौजी कोरोना संक्रमित पाया गया है। 23 जून को डयूटी से लौटा था। लौटने के बाद फौजी को होम क्वारंटाइन किया गया था। एक सप्ताह बाद फौजी के सैंपल 30 जून को लिए गए थे। हांलाकि रिपोर्ट बुधवार को आनी थी, लेकिन इसे पैंडिंग किया गया था। आज दोपहर रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
36 वर्षीय फौजी को त्रिलोकपुर कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही परिवार की सैंपलिंग करने का खाका भी तैयार किया जा रहा है। उधर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनीषा अग्रवाल ने पुष्टि की है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -