विधायक सुभाष ठाकुर ने किया लुहणू मैदान में स्थित खेल परिसर का निरीक्षण

0
1812
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बिलासपुर ! विधायक सुभाष ठाकुर ने आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्थित खेल परिसर का निरीक्षण किया तथा किए जा रहे विकास कार्यों बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुभाष ठाकुर ने बताया कि लुहणू खेल परिसर को एक सुंदर तथा आकर्षक खेल गांव के रूप में विकसित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है ताकि युवा खेलों के प्रति आकर्षित होकर इनमें भाग ले। उन्होंने बताया कि लुहणू मैदान के साथ लगती गोविंद सागर झील में वाॅटर स्पोर्टस एवं एडवान्स स्पोर्टस की बेहतर सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां वाॅटर स्पोर्टस व एडवेंचर स्पोर्टस को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने बताया कि लुहणू खेल परिसर में सिंथेटिक एथेलेटिक टैªक बनाया गया है, इसके अलावा यहां हाॅकी, हैण्डबाल, कबड्डी तथा क्रिकेट आदि के लिए भी मैदान विकसित किए गए है। खेल परिसर बिलासपुर में खिलाड़ियों को बेहतर खेल
सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि खेल मैदान में दर्शकों के प्रवेश करने तथा बाहर जाने के लिए स्थान को और अधिक कारगर बनाया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि खेल परिसर के साथ ही एक हैलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है जिनके लिए लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये की राशि जमा कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हैलीपैड का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा तथा इसे शीघ्र अति शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर उपमण्डल अधिकारी (ना.) रामेश्वर दास, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण वी.एन.पराशर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरविन्द वर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद उर्वशी वालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! देशद्रोह मामले में गिरफ्तार नीरज भारती को मिली ज़मानत।
अगला लेखराज्य में रात्रि 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा – मुख्यमंत्री !