मुख्यमंत्री ने रणविजय सिंह नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया !

0
2688
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिन्दुस्तान टाईम्स के शिमला स्थित प्रधान संवाददाता गौरव बिष्ट के पिता रणविजय सिंह नेगी के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नेगी का सोमवार को रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत उनके पैतृक निवास अनुबासा में लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रणविजय सिंह नेगी दो बार रोहड़ू ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के प्रधान रहे। वह शिमला जिला कांग्रेस के प्रधान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कोषाध्यक्ष भी रहे। इसके अतिरिक्त वह विभिन्न सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे।

वह ग्राम पंचायत ब्रासली के 40 वर्षों तक प्रधान भी रहे। वह अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी गीता नेगी और दो पुत्र विशाल सिंह और गौरव बिष्ट को छोड़ गए हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश – कुलदीप राठौर !
अगला लेखहिमाचल ! भाजपा के सभी जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी की बैठक का आयोजन !