पांगी ! मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का शिलान्यास।

0
2031
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! कबायली क्षेत्र पांगी घाटी में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्थानीय विधायक जियालाल कपूर की मौजूदगी में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का शिलान्यास किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पांगी मुख्यालय किलाड़ क्षेत्रीय अस्पताल का पांच मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य भारत दूरसंचार निगम द्वारा किया जाएगा। जिस पर अनुमानित 18 करोड़ 38 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएगें। अस्पताल में पचास बिस्तरों के साथ सुविधाओं को ध्यान में रख कर निर्माण किया जाएगा।

अस्पताल भवन का डिजाइन नई तकनीक को ध्यान में रख कर किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए टाईप थ्री क्वाटर का शिलान्यास किया गया। जिस पर अनुमानित 4 करोड़ 61 लाख की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 77 लाख 20 हजार की अनुमानित लागत से बने बाले राजस्व भवन का शिलान्यास किया।

भवन में करीब 100 किसानों के रहने की व्यवस्था होगी। इनका निर्माण कार्य भारत दूर संचार निगम करवा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुमानित 32 करोड़ 88 लाख रुपयों से करवाए जाने वाले लोक निर्माण विभाग के पांच कार्यों के शिलान्यास भी किए। धरवास से सुराल भटौरी सड़क को अपग्रेडेशन भी किया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखी !
अगला लेखचम्बा ! ढाबे में सिलेंडर लीक होने से लगी आग।