नादौन। पूर्व सीपीएस नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या – सूक्खू

0
2136
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

नादौन। पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इशारे पर यह गिरफ्तारी हुई है। यह भावनाएं भड़काने नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। नीरज अक्सर भाजपा को सोशल मीडिया को घेरते रहे हैं, उसके चलते ही सरकार ने नीरज पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। यह पूरी तरह से सुनियोजित है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि पूर्व सीपीएस की रिहाई जल्दी सुनिश्चित कराएं। सीआईडी ने तीन दिन तक पूछताछ के नाम पर नीरज को प्रताड़ित किया, उसके बाद गिरफ्तारी दिखाई। सुखविंद्र सूक्खू ने कहा है कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज भारती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व उनके पूर्व सांसद पिता चौधरी चंद्र कुमार के साथ है। अगर नीरज की रिहाई जल्दी नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी तो बिल्कुल ही खत्म हो चुकी है। अगर सरकार के गलत निर्णयों पर कोई सवाल उठाता है तो उस देशद्रोही करार दे दिया जाता है। ऐसा माहौल देश में पहले कभी नहीं रहा। सरकारों के नाम पर तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न के बजाए विकास कार्यों पर ध्यान दे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसलूणी ! सलूणी उपमंडल प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वांटे मिटटी के मटके।
अगला लेखशिमला । केंद्र ने प्रदेश को 500 वेंटिलेटर दिए – आरडी धीमान ।