शिमला ! 87वें जन्म दिन पर बोले वीरभद्र सिंह, जनता की सेवा के लिए फिर से हूँ तैयार !

0
4899
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला अपने निवास स्थान हॉली लॉज में 87वां जन्मदिन मनाया। कोरोना के चलते इस बार वीरभद्र सिंह ने समर्थकों को घर आने का आग्रह किया था। इसलिए इस बार सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए वीरभद्र सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया। वीरभद्र सिंह की अपील के बाद कम लोग ही इस बार उनको बधाई देतव पहुँचे। वीरभद्र सिंह ने जन्मदिन की बधाई देने पर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि माँ भीमाकाली और लोगों के आशीर्वाद से वे स्वस्थ और लगातार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुछ समय से वे बीमारी के दौर से जरूर गुजर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हुआ है।जनता की सेवा के लिए वे फिर से तैयार है।वीरभद्र सिंह ने जन्मदिन की बधाई देने पर प्रदेश के सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेस के कई विधायक , पूर्व विधायक समेत कई कार्यकर्ता वीरभद्र सिंह को बधाई देने उनके निवास स्थान पहुंचे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखनालागढ़ ! कुछ लोगों को छुपाकर हिमाचल में प्रवेश करवाया जा रहा था !
अगला लेखशिमला ! हिमाचल प्रदेश में उद्योग धंधों को लाने के लिये प्रयास शुरू कर दिए है – उद्योग मंत्री।