चम्बा ! प्रेरणा द इंस्प्रिेशन संस्था द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए बेहतर कार्यों के लिए एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के बाद संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने प्रशासन आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाने से संस्था के सदस्यों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आम जनता ने संस्था को प्यार व सहयोग दिया है। उसी तरह प्रशासन द्वारा कार्य करने के लिए बेहतर मंच प्रदान किया। यदि प्रशासन द्वारा बेहतर मंच प्रदान न किया जाता तो संस्था को कार्य करने में काफी दिक्कतें पेश आ सकती थीं।
संस्था के सभी सदस्य सामाजिक कार्यों को बेहतर करने की क्षमता रखते हैं। जो कि विकट परिस्थितियों में भी लोगों की सहायता करने से पीछे नहीं रहते हैं। महामारी के दौरान जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए गए हैं। भविष्य में भी संस्था द्वारा इस प्रकार के कार्य किए जाते रहेंगे।
वहीं, एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा प्रशासन को कोविड-19 के दौरान किया गया सहयोग अत्यंत प्रशंसनीय, सराहनीय व अतुलनीय है। ऐसे में संस्था का प्रशासन आभार व्यक्त करता है।