कांगड़ा जिले में आज कोरोना के 6 नए मामले सामने आए !

0
2031
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कांगड़ा जिले में आज कोरोना के 6 नए मामले सामने आए है। कांगड़ा जिला में अभी आए मामलों में भवारना का 57 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जून को दिल्ली से लौटा है। परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। टकोली गिरथन का 40 वर्षीय पुरुष, उसकी 35 वर्षीय पत्नी और 12 व 6 साल की बेटियां पॉजिटिव पाई गई हैं। यह सभी 14 जून को दिल्ली से लौटे हैं। होम क्वारंटाइन में थे। स्पेल जवाली का 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 16 जून को दिल्ली से लौटा है। ज्वाली के संत निरंकारी भवन में क्वारंटाइन में था। छह मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मनाया – संजीव कटवाल !
अगला लेखमुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा !