भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल की वर्चुअल रैली का आयोजन “दीप कमल” चक्कर शिमला में !

0
2850
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की वर्चुअल रैली का आयोजन आज भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया । इस वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्य रूप से पधारे ओर वंही शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ओर महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मिधर सूद ओर महिला मोर्चा की सदस्यों ने इस वर्चुअल रैली में भाग लिया ।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वंही इस रैली को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ओर राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया । इस अबसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा ने कोविड 19 महामारी के दौर में जब मास्क की कमी उत्पन हुई तो महिला मोर्चा ने मास्क बनाकर लोगों में वितरित कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।प्रदेश का भाजपा महिला मोर्चा संकट की घड़ी में पुरुषों के सम्मान इस लड़ाई को लड़ने के आगे आयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगों स्वस्थ हो रहे हैं हिमाचल प्रदेश में रिकवरी रेट अन्य राज्यों से काफी बेहतर है।इसके अलावा बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र से भी प्रदेश के लिए एक उपलब्धि वाली सूचना है। बीबीएन स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स कंपनी फैबिफ्लू नाम से कोरोना की दवा बनकर तैयार हो गयी है जो बाजार में उतारी जाएगी। कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए अरसरदार मानी जा रही एंटी वायरल दवा फेविपिराविर (फैबिफ्लू) का निर्माण प्रदेश के बीबीएन में होना प्रदेश के लिए सुखद है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात और सेब सीजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित समय आने पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर फैसला लेगा।इसको लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखभटियात ! किराया मांगने पर दुकानदार ने किया ड्राइवर पर जानलेवा हमला।
अगला लेखराज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री !

शिमला ! लोकायुक्त ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की !

हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चन्द्र भूषण बरोवालिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत...