चम्बा ! रजेरा के पास भूस्खलन, एक घंटे बंद रहा मार्ग।

0
2943
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग शनिवार दोपहर भूस्खलन के कारण शाम चार बजे से पांच बजे तक बंद रहा। शाम के समय चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के पास भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। इस दौरान भरमौर से चंबा आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। वाहन चालकों व लोगों ने एनएच प्राधिकरण को मार्ग बाधित होने की सूचना दी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इसके बाद एनएच के कर्मचारी मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन मलबा व चट्टानें अधिक होने के कारण मार्ग को तुरंत बहाल नहीं किया जा सका। मार्ग को बहाल करवाने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई थीं। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 1 घंटे बाद मार्ग को बहाल किया। मार्ग बंद होने के कारण मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस वक्त वहां से कोई भी गाड़ी नहीं गुजर रही थी। मार्ग बंद होने से चंबा मुख्यालय में जरूरी काम से आने वाले लोग भी यहां पर फंसे रहे। इससे भरमौर के लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में यदि मार्ग कभी बंद भी होता है तो जल्द बहाल हो सके।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! 25 अप्रैल से लेकर अब तक कुल 11716 लोगों ने किया जिला की सीमा में प्रवेश- उपायुक्त।
अगला लेखराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तत्तापानी का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा !