कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनसंवाद रैली दीप कमल शिमला से वर्चुअल रैली के माध्यम से संपन्न !

0
1440
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनसंवाद रैली आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  की अध्यक्षता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से वर्चुअल रैली के माध्यम से संपन्न हुई। जनसंवाद रैली में केंद्रीय कपड़ा , महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य वक्ता रही उनके साथ केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

रैली का मंच संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल द्वारा किया गया और स्वागत भाषण भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस जनसंवाद रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं अनुराग ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा की स्मृति ईरानी अमेठी से जीती और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को उसका ठिकाना बताया।
उन्होंने कहा देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है जिसके कारण कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने में भारत सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने संपर्क के कार्य में देश में बहुत अच्छा काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार सभी वर्गों को संपर्क कर रही है और कोविड-19 के समय हिमाचल प्रदेश ने अच्छा कार्य किया है जिसमें दो लाख से ज्यादा बाहर फंसे लोगों को हिमाचल वापस लाया गया है। उन्होंने कहा की पिछले लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ा बहुमत पाया और सभी सीटों को चार लाख से अधिक मार्जन से जीता यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर मोहर है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में पुनः हिमाचल प्रदेश में बने इस लक्ष्य को लेकर हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सुनने के लिए लोग तैयार नहीं है अगर सुन रहे हैं तो मानने के लिए तैयार नहीं है इस कोविड-19 जैसे संकटकाल में कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है उसमें वह कामयाब नहीं होगी।

जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की आज के युग में यह जनसंवाद रैली एक अद्भुत वर्चुअल रैली के रूप में सामने आई है उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार एवं केंद्र सरकार के अंदर अच्छा समन्वय होने के कारण कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में जिस प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्य किया है उसके लिए उनको शुभकामनाएं।

उन्होंने प्रत्येक नागरिक जो कोरोनासे ग्रस्त है उनको आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार उनकी निरंतर सेवा करने को तत्पर है और जिन व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हो गई है उनके परिवारों के साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह आईटी का युग है जिसके कारण आज यह जनसंवाद रैली संभव हो सकी है इसकी नींव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 साल पूर्व रखी गई थी जब उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति शुरू की थी यह हमारे प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि है उन्होंने पहले से ही डिजिटल इंडिया पर कार्य किया था।

उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था की जब केंद्र सरकार गरीब के लिए ₹1 भेजती थी तो गरीब को केवल 10 पैसे मिलते थे तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रतिज्ञा ली और संकल्प लेते हुए देश में जनधन खाते खोलने शुरू किए जिसके अंतर्गत भारत में 68 करोड बैंक खाते खोले गए पहले गरीब को बैंक तक जाना पड़ता था पर अब बैंक गरीब के घर द्वार जाता है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसुन्नी ! मिट्ठाई विक्रेताओं और ढाबों का औचक निरीक्षण किया !
अगला लेखचम्बा ! स्वयंसेवी संस्थाओं के समूह ने लोगों को वांटे मुफ्त मास्क।