चम्बा ! भरमौर क्षेत्र के बकाणी क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता ओपी शर्मा को कांग्रेस सेवा दल युवा बिग्रेड का जिला संयोजक चुना गया है। ओपी शर्मा को कार्यभार को सौंपने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ओपी शर्मा ने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री आशा कुमारी, पूर्व पशुपालन मंत्री हर्ष महाजन, पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एंव कांग्रेस कमेटी के राज्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज व जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष नीरज नैय्यर पर भी उन पर विश्वाश जताए जाने पर आभार व्यक्त किया है व धन्यवाद किया है।